ads banner
ads banner
टेनिस न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय टेनिसUS Open 2022: ये है यूएस ओपन 2022 के बैटिंग ऑड्स, जानिए...

US Open 2022: ये है यूएस ओपन 2022 के बैटिंग ऑड्स, जानिए कौन से खिलाड़ी पर लगा है कितना दाव

टेनिस न्यूज़: US Open 2022: ये है यूएस ओपन 2022 के बैटिंग ऑड्स, जानिए कौन से खिलाड़ी पर लगा है कितना दाव

US Open 2022: यूएस ओपन 2022 (US Open 2022) सोमवार से शुरू हो रहा है और इस साल के आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। क्योंकि सेरेना विलियम्स (Serena Williams) ने कहा है कि वह इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगी। इस बीच पुरुष वर्ग में राफेल नडाल (Rafael Nadal) विलियम्स के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड (23) को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे और वहीं डेनियल मेदवेदेव और एम्मा रादुकानू दोनों अपने 2021 खिताब की रक्षा करने की कोशिश करेंगी।

लेकिन इस ग्रैंड स्लैम के शुरू होने से पहले ही इस टूर्नामेंट के बैटिंग ऑड्स ईएसपीएन पर जारी कर दिए गए हैं। जिसमें मेंस सिंगल्स में मेदवेदेव और विमेंस सिंगल्स में इगा स्विएटेक फैंस की पसंदीदा हैं। इस बैटिंग ऑड्स को आप यहां नीचे देख सकते हैं।

मेंस: मेदवेदेव +225, नडाल +400, कार्लोस अल्काराज़ +500, निक किर्गियोस +900, स्टेफ़ानोस त्सित्सिपास +1400, जननिक सिनर +1800

विमेंस: इगा स्विएटेक +350, सिमोना हालेप +750, कोको गौफ +1400, आर्यना सबलेंका +1600, कैरोलिन गार्सिया +1800, राडुकानु +2000

ये भी पढ़ें- US Open 2022: जानिए कब और कहां देखें यूएस ओपन की लाइव स्ट्रीमिंग

US Open 2022: यहां दिया गया है यूएस ओपन की लाइव स्ट्रीमिंग का पूरा विवरण

यूएस 2022 ओपन कहां आयोजित किया जा रहा है?
यूएस 2022 ओपन बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर, फ्लशिंग मीडोज, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है।

यूएस 2022 ओपन कब और किस समय शुरू होगा?
यूएस 2022 ओपन 29 अगस्त से शुरू होगा और पहले दौर के मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होंगे।

भारत में कौन से टीवी चैनल यूएस 2022 का प्रसारण करेंगे?
यूएस 2022 ओपन का भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

भारत में यूएस 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
भारत में यूएस 2022 ओपन का सीधा प्रसारण SonyLiv पर किया जा सकता है।

 

 

Deepak Singh
Deepak Singhhttps://tennistodaynews.com/
टेनिस समाचार मेरे लिए अनुसरण करने के लिए हमेशा दिलचस्प होते हैं। एक टेनिस खेल प्रेमी के रूप में, मैं दुनिया के साथ इस खेल के बारे में सब कुछ साझा करना चाहता हूं, खासकर मेरे भारतीय टेनिस प्रशंसकों के साथ
विशेष टेनिस न्यूज़
नवीनतम टेनिस न्यूज़